Saturday, April 23, 2011

कृषि-मंत्री की घोषित सम्पति 306 बीघा कृषि भूमि और 9042 गज में 5 मकान



जयपुर (कलम कला न्यूज)। राजस्थान सरकार के सभी मंत्री अपनी-अपनी सम्पति की घोषणा विधिवत कर चुके हैं। लाडनूं क्षेत्र से विधानसभा के लिए निर्वाचित ओर राज्य सरकार की केबिनेट में कृषि और पशु-पालन विभागों की कमान संभाले हुए कृषि मंत्री हरजीराम बुरड़क ने भी अपनी और अपनी पत्नी के नाम की कुल सम्पति की घोषणा की है।
इस घोषणा के अनुसार कृषि मंत्री के स्वयं व उनकी पत्नी के नाम से कुल 306.25 बीघा कृषि भूमि ग्राम भरनावां, हुडास, लाडनूं व झरडिय़ा में मौजूद है। दोनों के पास कुल नकद राशि 3 लाख 19 हजार 200 रूपये हैं। पत्नी के पास शायद कोई बैंक खाता नहीं है, क्योंकि उसका कोई भी उल्लेख नहीं किया गया है। उनके खुद के बैंक खाते में 3 लाख 87 हजार 677 रूपये की जमा राशि बताई गई है। दोनों पति-पत्नी के पास कुल सोना 410 ग्राम व चांदी 2 किलो है। कृषि मंत्री के खुद के पास कुल 5 मकान हैं, जिनमें जयपुर स्थित दो मकानों सहित कुल 9042 वर्ग गज भूमि पर इन पांचों मकानों का निर्माण किया गया है।
कुल घोषित की गई सम्पति का विवरण इस प्रकार बताया गया है-
खुद के नाम की सम्पति:
धनराशि-
खुद के नाम नकद राशि - 69 हजार 500 रू.
बैंक में जमा राशि - 3 लाख 87 हजार 677 रू.
विभिन्न कम्पनियों के शेयर - 95 हजार 500 रू.
सोना - 110 ग्राम
कृषि भूमि-
भरनावां में कृषि भूमि - 73 बीघा
हुडास में कृषि भूमि - 139.75 बीघा
लाडनूं में कृषि भूमि - 5 बीघा
मकान-
जयपुर के विधानसभा नगर में मकान- 542 गज भूमि में
जयपुर में सी-10, इमली फाटक पर आवासीय मकान- 300वर्ग गज भूमि में
लाडनूं में स्टेशन रोड पर आवासीय मकान- 1818 वर्ग गज भूमि में
भरनावां में पुश्तैनी मकान- 6058 वर्ग गज भूमि में
जोधपुर के हाउसिंग बोर्ड में मकान- 324 वर्ग मीटर प्लंथ लेबल में
पत्नी के नाम की सम्पति:
नकद राशि - 2 लाख 49 हजार 700 रू.
शेयर - 9 हजार 300 रू.
सोना - 300 ग्राम
चांदी - 2 किलोग्राम
झरडिय़ा में कृषिभूमि - 88.5 बीघा

No comments: